-चाणक्य के मुताबिक 25-28 आम आदमी पार्टी, भाजपा 39-44 और कांग्रेस 2-3 सीटें सकती है।
-मार्ट्रिज के मुताबिक आम आदमी पार्टी 32 से 37, भाजपा 35 से 40, कांग्रेस 0 से 1 सीट सकती है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में शाम 5 बजे तक करीब 58 फीसदी मतदान हुआ है
पोल डायरी के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 18 से 25, भाजपा को 42 से 50, कांग्रेस को 0 से 2 सीटें तथा अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा स्पष्ट रूप से सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है।
पीपुल्स इनसाइट पोल के के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 25 से 29, भाजपा को 40 से 44 तथा कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है। अभी तक घोषित चारों ही एक्जिट पोल में भाजपा को बढ़त बताई जा रही है।
पी-मार्क पोल के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 21 से 31, भाजपा को 39 से 49 तथा कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है। अभी तक एग्जिट पोल में भाजपा का पलड़ा ही भारी दिखाई दे रहा है।वी-प्रिसाइड के मुताबिक आप को बहुमत मिल सकता है। आप 46 से 25, भाजपा 18 से 23 तथा कांग्रेस 0 से 1 सीट जीत सकती है।
माइंड ब्रिंक भी आम आदमी पार्टी को दे रहा है। इस सर्वे के मुताबिक आप को 44 से 49, भाजपा 21 से 25 सीटें जीत सकते हैं। कांग्रेस की खाता खुलने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। कांग्रेस पिछले 2 चुनावों से एक सीट भी नहीं जीत पाई है।
जेवीसी पोल के मुताबिक के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 39 से 45 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस 0-2 एवं अन्य 0-1 सीट जीत सकते हैं।