50W वायरलेस चार्जिंग के साथ सबसे बड़ी बैरी वाला Flip Phone लॉन्च करेगा Xiaomi, जानिए फोन में और क्या मिलेगा खास
Samachar Nama Hindi February 07, 2025 04:42 AM

मोबाइल न्यूज़ डेस्क -  चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi जल्द ही Xiaomi Mix Flip के सक्सेसर के तौर पर नया फ्लिप फोन मार्केट में पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कंपनी इसे दुनिया के सबसे पावरफुल बैटरी वाले फ्लिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर सकती है। इस डिवाइस से जुड़ी जानकारी Digital Chat Station ने शेयर की है। चीनी टिप्स्टर ने पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर नए Xiaomi फ्लिप फोन के बारे में जानकारी दी है। नए फोन का नाम Xiaomi Mix Flip 2 हो सकता है। इन लीक्स में कहा गया है कि डिवाइस को पिछले मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है।

बेहतर डिजाइन और कस्टमाइजेशन
डिजाइन के मामले में Xiaomi का नया फोल्डिंग फोन पिछले मॉडल जैसा ही हो सकता है लेकिन इसमें कई अपग्रेड दिए जाएंगे। संकेत मिल रहे हैं कि Mix Flip 2 के एक्सटर्नल सेकेंडरी डिस्प्ले को बेहतर बनाया जाएगा और स्क्रीन-क्रीज की समस्या नहीं होगी। यह डिवाइस IPX8 रेटिंग के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें कई कलर ऑप्शन और कस्टमाइजेशन देखने को मिलेंगे।

सबसे बड़ी बैटरी के साथ लंबा बैकअप
लीक्स से पता चला है कि Xiaomi के नए फ्लिप फोन में किसी भी दूसरे फ्लिप फोन के मुकाबले बड़ी बैटरी होगी। इस डिवाइस में 5050mAh से लेकर 5600mAh क्षमता तक की बैटरी हो सकती है। साथ ही नए डिवाइस में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन को अप्रैल से जून के बीच ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

दमदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम हो सकता है जिसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा और दूसरा 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। इसमें 6.85 इंच का फोल्डेबल OLED पैनल हो सकता है और यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रेजोल्यूशन ऑफर करेगा।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.