इंटरनेट डेस्क। आप अगर वास्तु में विश्वास करते हैं और आप भी अगर उसी के अनुसार चलते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां वास्तु में ऐसी कई बातें बताई गई जिनके अनुसार अगर हम चलते हैं तो हमे फायदे ही फायदे होते है। तो आज जानते हैं की हमे दूसरों के घर से कौन सी चीजे कभी भी नहीं लानी चाहिए। नहीं तो ये परेशानी का कारण बन जाती है।
चप्पल
अगर किसी रिश्तेदार के घर जाते हैं तो उसकी चप्पल पहनने से बचें। वास्तु-शास्त्र की मानें तो नकारात्मक ऊर्जा सबसे पहले पैरों से ही निकलती है। ऐसे में किसी और की चप्पल पहनते हैं तो उसकी वह एनर्जी हमारे अंदर प्रवेश कर लेती है और भूलकर भी घर पहनकर नहीं आए।
छाता
भूलकर भी किसी और का छाता कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह ग्रहों की दिशा को बिगाड़ देता है। अगर आपने अनजाने में भी किसी का छाता लिया हो तो इसे घर के अंदर न लाएं।
pc- joy nepal