इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां यहां एक शादीशुदा महिला का पड़ोस में रहने वाले युवक संग अफेयर चल पड़ा। नौबत यहां तक आ पहुंची कि दोनों शहर छोड़कर दूसरे राज्य चले गए। खबरों की माने तो वहां तमिलनाडु के कोयंबटूर में दोनों लिव-इन-रिलेशन में भी रहे, लेकिन युवक का मोह शादीशुदा प्रेमिका से भंग हो गया वो उसे बिना बताए गांव लौट आया। महिला को जब इसकी भनक लगी तो वो उसे घर आ पहुंची लेकिन यहां प्रेमी के घर वालों ने महिला की पिटाई कर दी।
आगे क्या हुआ
जानकारी के अनुसार महिला का बेटा पुलिस के पास पहुंचा और सूचना दी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से महिला को प्रेमी के घर वालों के चंगुल से आजाद करवाया। शादीशुदा प्रेमिका की पिटाई प्रेमी के घर के चार लोगों ने की थी, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं इनमें से एक महिला के प्रेमी की पत्नी भी थी।
लिव-इन-रिलेशन शिप में रहें
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़ित महिला मुरैना की मैदा फैक्ट्री के पास की निवासी है। 28 वर्षीय यह महिला अपने पति से संबंध बिगड़ जाने के बाद नितनवांस गांव निवासी रामराज केवट के संपर्क में आई थी और रामराज महिला को अपने साथ कोयंबटूर शहर लेकर गया और उसके साथ लंबे समय तक लिव-इन-रिलेशन शिप में रहा, जब उसका मन भर गया तो वह उसका मोबाइल फोन लेकर चुपचाप उसे वहीं छोड़कर अपने गांव भाग आया। वहीं पुलिस ने अब सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
PC-Hindustan