आज की दुनिया में जहां तकनीक हर जगह है और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हमारी मदद कर रही है। हमारे जीवन की एक ऐसी ही महत्वपूर्ण चीज है हमारा मोबाइल फोन। फोन में पर्सनल से लेकर ऑफिशियल तक सभी डेटा मौजूद होते हैं।
लोगों को डर रहता है कि कहीं उनका फोन खो न जाए या चोरी न हो जाए। अगर आप ऐसी किसी स्थिति में हैं तो परेशान होने की बजाय आप उसे ब्लॉक भी करवा सकते हैं। यह काम सरकारी साइट संचार साथी से किया जा सकता है।
अगर आपका फोन चोरी हो जाता है तो आपको नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज करानी होगी। अगर आप नजदीकी पुलिस स्टेशन नहीं जा पा रहे हैं तो आप ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं।
इसके बाद संचार साथी पर जाकर आप अपना मोबाइल फोन ब्लॉक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको https://sancharsaathi.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद आपको सिटीजन सेंट्रिक सर्विस ऑप्शन में जाकर ब्लॉक योर लॉस्ट या चोरी हुए मोबाइल पर जाना होगा। इसके बाद आपको ब्लॉक लॉस्ट या स्टोलेन मोबाइल हेडसेट का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद आपको जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी और फिर आपका मोबाइल फोन ब्लॉक हो जाएगा। अगर आप इसे अनब्लॉक करवाना चाहते हैं तो आप यही काम ऑनलाइन भी कर सकते हैं।