Mahabharata: आखिर क्यों दुर्योधन के पैदा होने पर डर गए थे लोग, कि उसको जंगल में फेंकने की दे दी थी सलाह, जानें
Varsha Saini February 13, 2025 02:45 PM

PC: Bhiwani Halchal

दुर्योधन महाभारत के प्रमुख किरदारों में से एक था। या फिर ये भी कहा जा सकता है कि महाभारत का युद्ध होने वाले  कारणों में एक कारण खुद दुर्योधन भी था। आपने दुर्योधन के बारे में कई चीजें पढ़ी होगी या सुनी होगी लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि जब वह पैदा हुआ तो लोग बेहद डर गए थे। 

इतना ही नहीं उसके पैदा होने के बाद लोगों ने उसे जंगल में फेंकने की सलाह दे दी थी। ऐसा इसलिए क्योकिं जब वह पैदा हुआ तो बेहद ही अजीब चीजें हुई जिस से लोग घबरा गए। 

दुर्योधन जन्म लेते ही गधे की तरह कर्कश चीखने लगा था। इसके अलावा उसके जन्म पर गिद्ध, सियार, कौवे भी बोलने लगे। चारों ओर बेहद ही अजीब आवाजें आने लगी। इसके अलावा बहुत सी जगहों पर आग भी लग गई। 

यह देखकर सभी डर गए और स्वयं महाराज धृतराष्ट्र भी डर गए। उसी समय ज्योतषियों ने कहा था कि वह पूरे कुल और परिवार के लिए नाश की वजह बनेगा। ज्योतषियों ने उस समय उसका त्याग करने की सलाह दी थी लेकिन पुत्र मोह की वजह से धृतराष्ट्र  ने ऐसा नहीं किया। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं.

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.