बरेली स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में शुक्रवार को महिला नो गी (पारंपरिक पोशाक के बिना) वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले खेले गए। इसमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय की लड़कियों ने चार स्वर्ण समेत कुल 12 पदक जीते।
42 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्णिम विश्वविद्यालय गुजरात की रूहीना मंसूरी ने स्वर्ण, रोहिलखंड विश्वविद्यालय की सोनिका ने रजत, डा. बाबासाहेब अंबेडकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आगरा की रिया नवनीत और राजू श्रॉफ रोफेल विश्वविद्यालय वापी की रजनी रामलाल ने कांस्य पदक जीता। अंडर 46 किलोग्राम वर्ग में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की दीक्षा ने स्वर्ण, राजू श्रॉफ रोफेल विश्वविद्यालय की खुशबू ने रजत, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी की साक्षी और रोहिलखंड विश्वविद्यालय की ऋषिका ने कांस्य पदक जीता।
50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में देश भगत विश्वविद्यालय की अंशिका ने स्वर्ण, राजू श्रॉफ रोफेल विश्वविद्यालय वापी की अर्चना ने रजत, रोहिलखंड विश्वविद्यालय की सिमरन व चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की स्वीटी ने कांस्य पदक जीता। 54 किलोग्राम से कम भार वर्ग में रोहिलखंड विश्वविद्यालय की तनु ने स्वर्ण, श्री खुशालदास विश्वविद्यालय राजस्थान की सविता ने रजत, पारुल विश्वविद्यालय गुजरात की प्रियाल और स्वर्णिम विश्वविद्यालय गुजरात की सेजल ने कांस्य पदक जीता।
58 किलोग्राम से कम भार वर्ग में हरियाणा के खेल विश्वविद्यालय की श्वेता ने स्वर्ण, रोहिलखंड विश्वविद्यालय की जिया ने रजत, कोटा विश्वविद्यालय की निकिता चौधरी व भिवानी के चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की वर्षा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-62 किलोग्राम वर्ग में रोहिलखंड विश्वविद्यालय की तब्बू ने स्वर्ण, देश भगत विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की तमन्ना ने रजत, जम्मू विश्वविद्यालय की माधुरी और मां शाकंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की निशान ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-66 किलोग्राम वर्ग में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी की साक्षी ने स्वर्ण, रोहिलखंड विश्वविद्यालय की समीक्षा ने रजत, कालीकट विश्वविद्यालय की सलीहा और भगवान विश्वविद्यालय, सूरत की माधुरी ने कांस्य पदक जीता। 70 किलोग्राम से कम भार वर्ग में पारुल यूनिवर्सिटी गुजरात की ज्योति ने स्वर्ण, डीएवी यूनिवर्सिटी की मुस्का ने रजत, राजू श्रॉफ रोफेल यूनिवर्सिटी वापी की स्नेहा रमेश और रुविवि की कृतिका ने कांस्य पदक जीता।
74 किलोग्राम से कम वर्ग में आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की रोहिणी ने स्वर्ण पदक, रोहिलखंड विश्वविद्यालय की विशाखा ने रजत पदक, गुजरात के स्वर्णिम विश्वविद्यालय की शिवानी और सहारनपुर के मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की रिया ने कांस्य पदक जीता। अंडर-78 किलोग्राम वर्ग में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हरियाणा की खुशी ने स्वर्ण, रुविवि की खुशी चौधरी ने रजत, गोंडवाना यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र की सुमन और श्रीधर यूनिवर्सिटी राजस्थान की शोभा ने कांस्य पदक जीता।