Joke 1:
पप्पू - पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है...!
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती...!!!
Joke 2:
एक अंधा आदमी आर्मी में भर्ती के लिए गया।
सेलेक्टर-तुम अंधे हो तुम मेरे किस काम आओगे?
अँधा- अंधाधुंध फायरिंग के लिए।
Joke 3:
एक कंजूस लड़के को कंजूस लड़की से प्यार हो गया।
लड़की बोली जब पिताजी सो जाएंगे तो मैं एक सिक्का फेंकूँगी तुम उसकी आवाज सुन कर ऊपर आजाना।
लड़की ने सिक्का फेंका लेकिन फिर भी लड़का एक घंटे बाद अंदर गया।
लड़की-इतनी देर कैसे लगा दी?
लड़का-वो सिक्का ढूंढ रहा था।
लडकी-अरे पगले धागा बांध के फेंका था, वापस ऊपर खींच लिया था।
Joke 4:
लडका : मैं उस लडकी से शादी करुंगा,
जो मेहनती हो,
सादगी से रहती हो,
घर को संवारकर रखती हो,
आज्ञाकारी हो।
प्रेमिका: मेरे घर आ जाना,
ये सारे गुण मेरी नौकरानी में है
Joke 5:
एक भिखारी को 100 का नोट मिला
वो फाइव स्टार होटेल में गया और भरपेट खाना खाया
1500 रुपये का बिल आया, उसने मेनेजर से कहा, पैसे तो नहीं है
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया, और छूट गया
इसे कहते हैं...
फाइनेन्सियल मैनेजमेन्ट विदाउट एमबीए इन इंडिया