राज्यपाल राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के काफिले ने खोली प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था की पोल,आधा घंटे तक परेशान होते रहे लोग
aapkarajasthan February 25, 2025 01:42 PM

बीकानेर न्यूज़ डेस्क - राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के एक दिवसीय बीकानेर दौरे ने शहर की यातायात व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। राज्यपाल का काफिला रवाना होने के एक घंटे बाद भी गजनेर रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। समय से पहले सड़क बंद होने से ऐसी स्थिति बनी।

राज्यपाल जब नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए तो सड़कें बंद थी। गंगानगर सर्किल से मुरलीधर व्यास कॉलोनी तक दोनों सड़कें बंद थी। ऐसे में भुट्टा चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, पंडित पेट्रोल पंप तिराहा, कोठारी अस्पताल तिराहा, पूगल तिराहा, डूडी पेट्रोल पंप सर्किल, अंत्योदय नगर व जवाहर नगर रोड के साथ ही चुंगी चौकी से करमीसर रोड तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहा। काफी देर तक मार्ग बंद रहने के बाद जब खुला तो गजनेर रोड पर छोटे-बड़े वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई।

ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहन धीमी गति से चले। हालांकि यातायात पुलिस के जवान मौके पर मौजूद थे, लेकिन फिर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आमतौर पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय पहले ही रोक दी जाती है, लेकिन आज वाहन करीब आधे घंटे तक खड़े रहे। ऐसे में कोठारी अस्पताल के बाहर वाहनों की कतार लग गई। कई बीमार मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.