Ajmer की हाई सिक्योरिटी जेल में हुआ कुछ ऐसा कि हिल गया पूरा प्रशासन, भगवान भरोसे जेल की पूरी सुरक्षा
aapkarajasthan February 26, 2025 02:42 PM

अजमेर न्यूज़ डेस्क - प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा अब भगवान भरोसे है। जेल को सुरक्षा प्रदान करने वाले जेल प्रहरी के पास तीन मोबाइल सिम मिले हैं, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रहरी की पहचान छोटा राम के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई सिक्योरिटी जेल प्रभारी ने तुरंत सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जेल प्रहरी छोटा राम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर एएसआई भीम सिंह ने बताया कि जेल प्रहरी छोटे राम के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जेल में मोबाइल सिम मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इससे पहले भी जेल में सुरक्षा में सेंध के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे कैदियों तक अवैध मोबाइल फोन व अन्य प्रतिबंधित सामान पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है। जेल प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

छोटा राम से पूछताछ की जा रही है
फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी जेल प्रहरी छोटा राम से पूछताछ कर रही है। इसके जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मोबाइल सिम किसे दिए जाने थे। साथ ही इस मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। इस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इस हाई सिक्योरिटी जेल में भारत के कई गैंगस्टर और हार्डकोर अपराधी सजा काट रहे हैं या काट चुके हैं।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.