Mahashivratri 2025 Upay: महाशिवरात्रि के दिन आप भी अपने घर में लगाएं ये पौधा, आर्थिक स्थिति हो जाएगी मजबूत
Varsha Saini February 26, 2025 03:05 PM

महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन अगर आप घर पर एक खास पौधा लगाते है तो आपको बेहद फायदा हो सकता है। आपको इस दिन घर में  रुद्राक्ष का पौधा लगाना चाहिए। इस से भगवान शिव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति स्वयं महादेव के आंसुओं से हुई है।  ये पौधा न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि भी लाता है। इसे घर में लगाने से इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।  महाशिवरात्रि के दिन इसे लगाकर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें। 

घर में रुद्राक्ष का पौधा लगाने के नियम

रुद्राक्ष का पौधा शुभ मुहूर्त में ही लगाना चाहिए।  महाशिवरात्रि, सावन, सोमवार या किसी शुभ तारीख पर ही ये पौधा लगाएं। वास्तु के अनुसार इसकी सही दिशा का ध्यान रखें और इसे उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में लगाएं। इसके अलावा पौधे को लगाने से पहले इसका गंगाजल से शुद्धिकरण जरूर करें।  ॐ नमः शिवाय" का जाप करते हुए पौधा लगाएं। इसे आपको नियमित रूप से जल भी चढ़ाना चाहिए। 

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि जिस तरह से ये पौधा बढ़ता है उसी तरह से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।  घर में शांति और सुख-समृद्धि आती है. नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। 

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.