Maruti Suzuki Fronx: भारतीय ग्राहकों ने हमेशा से मारुति सुजुकी की कारों को पसंद किया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फरवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली दस गाड़ियों में से सात मारुति सुजुकी की कारें थीं। इस दौरान सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी Maruti Suzuki Fronx रही। आपको बता दें कि फ्रॉन्क्स ने पहली बार यह उपलब्धि हासिल की है। पिछले महीने फ्रॉन्क्स ने 21,461 नए ग्राहक बनाए। बिक्री की इस लिस्ट में Maruti Suzuki Wagon R दूसरे नंबर पर रही। इस दौरान मारुति वैगनआर ने 19,879 नए ग्राहक बनाए।
मॉडल |
यूनिट |
---|---|
मारुति फ्रोंक्स |
21,461 |
मारुति वैगनआर |
19,879 |
हुंडई क्रेटा |
16,317 |
मारुति स्विफ्ट |
16,269 |
मारुति बलेनो |
15,480 |
मारुति ब्रेजा |
15,392 |
टाटा नेक्सन |
15,349 |
मारुति अर्टिगा |
14,868 |
मारुति डिजायर |
14,694 |
टाटा पंच |
14,559 |
बिक्री की इस सूची में तीसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा रही। इस दौरान 16,317 हुंडई क्रेटा गाड़ियां बिकीं। बिक्री की इस सूची में चौथे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। इस दौरान Maruti Swift ने 16,269 नए ग्राहक बनाए। इसके अलावा बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी बलेनो पांचवें नंबर पर रही। इस दौरान मारुति बलेनो ने कुल 15,480 नए ग्राहक बनाए। बिक्री की इस सूची में छठे नंबर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। इस दौरान मारुति ब्रेजा ने कुल 15,392 नए ग्राहक बनाए।