Jhalawar में खुद कलेक्टर ने ट्रांसजेंडर को सौंपा सरकारी सर्टिफिकेट, मिलेगा केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
aapkarajasthan March 04, 2025 05:42 PM

झालावाड़ न्यूज़ डेस्क - झालावाड़ कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने सोमवार को मिनी सचिवालय में भवानीमंडी निवासी दिव्या बाई को ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र सौंपा। इससे दिव्या बाई को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक रामनिवास यादव ने बताया कि दिव्या बाई ने 25 फरवरी को इस प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।

नियमानुसार सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे यह प्रमाण पत्र जारी किया गया।यह प्रमाण पत्र ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की पहचान को आधिकारिक मान्यता देता है। इससे दिव्या बाई को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। प्रमाण पत्र पाकर दिव्या बाई काफी खुश नजर आईं।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.