ALSO READ:
खबरों के मुताबिक सांसदों ने एक दूसरे पर अंडे भी फेंके। विपक्षी सांसद सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे। यह घटना लाइव प्रसारण में भी दिखाई गई।15 लोगों की मौत के बाद प्रदर्शन : सर्बिया के दूसरे सबसे बड़े शहर नोवी सैड में 1 नवंबर को रेलवे स्टेशन की छत का एक हिस्सा गिर गया था। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद देश में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। सड़कों पर हजारों लोग उतर आए और इस घटना की जवाबदेही की मांग करने लगे। लोगों का आरोप था कि निर्माण परियोजनाओं में भ्रष्टाचार की वजह से छज्जा गिरने की घटना हुई।