रोजाना 1 कप लौकी का जूस पीने से होंगे 5 गजब के फायदे
Livehindikhabar March 10, 2025 11:42 AM

लाइव हिंदी खबर :- लौकी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता हैं। इसका सेवन सब्जी और जूस के रूप में किया जा सकता हैं। लौकी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, और भरपूर मात्रा में मिनरल्स होते हैं। इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी और फैट होता हैं इसलिए वजन को बढ़ने नहीं देता हैं। तो आइए जानते हैं लौकी के 5 गजब के फायदे।

1. लौकी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, और फाइबर होता हैं साथ ही इसमें लो कैलोरी और फैट होता हैं जो वजन को कम करने में सहायक होते हैं। बढ़े हुए वजन को कुछ ही दिनों में कम कर्म के लिए रोजाना एक कप लौकी का जूस पीना फायदेमंद साबित होता हैं।

2. रक्त की अशुद्धियों कप दूर करने में लौकी का बहुत बड़ा स्थान हैं। यह खून की खराबी को दूर करके रक्त को शुद्ध बनाता हैं और चर्म रोगों से मुक्ति देता हैं।

3. हाई और लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए लौकी का सेवन करना चाहिए। इससे रक्तचाप सामान्य बना रहता हैं और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता हैं।

4. डायबिटीज या मधुमेह होने पर एक कप लौकी का जूस पीना काफी फायदेमंद होता हैं। इससे ब्लड में शुगर लेवल नियंत्रण में रहता हैं और धीरे-धीरे डायबिटीज का असर कम होने लगता हैं।

5. इनडाइजेशन की समस्या होने पर लौकी का जूस पीना लाभदायक होता हैं। इससे गैस, अपच, और एसिडिटी की समस्या जल्द ही दूर होती हैं।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.