एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर ही आपका खून खौल उठेगा और रिश्तों से विश्वास उठ जाएगा। एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कई सालों तक ब्लातकार किया। जब बेटी ने विरोध किया तो उसने छोटी बहन को भी अपनी हवस का शिकार बनाने की धमकी दी। यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पहले वह पुलिस के पास जाने से काफी डर रही थी लेकिन उसने अंत में खुलासा कोइया कि उसके पिता पिछले 2-3 सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो पिता ने उसकी छोटी बहन के साथ भी यही करने की धमकी दी।
लड़की के अनुसार, उसके पिता पहले उसे नींद की गोलियां देते थे और फिर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। उसने यह बात कई बार अपनी माँ को बताने की कोशिश की, लेकिन सबूत के अभाव के कारण उसकी माँ उसकी बातों पर विश्वास नहीं करती थी।
टनाटनी इनको भी देख लो
— कलम की चोट (@kalamkeechot) March 9, 2025
1 टनाटनी 3 साल से लगातार अपनी सगी बेटी को नींद की गोली खिलाकर उसके साथ प्रतिदिन शारीरिक संबंध बना रहा था
UP के जिला फिरोजाबाद का मामला। pic.twitter.com/WhVBV9fkPy
लड़की ने यह भी खुलासा किया कि उसके पिता ने उसे धमकी दे रखी थी कि अगर उसने ये बात किसी को भी बताई तो उसे जान से मार देगा। इस वजह से लड़की कई सालों तक चुप रही और सहती रही।
आखिरकार लड़की ने पुलिस को दी जानकारी, बनाई वीडियो
जब लड़की ने हिम्मत जुटाकर पिता की करतूत का वीडियो बना लिया। एक दिन जब पिता ने उसे जबरन चाय में नींद की गोली देने की कोशिश की तो उसने चाय नहीं पी और इसका वीडियो अपने फोन से रिकॉर्ड कर लिया। अगले दिन उसने पुलिस थाने जाकर पूरी घटना बताई और सबूत के तौर पर वीडियो पेश किया।
पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है और अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।