अपराधियों पर पुलिस की सख्ती, 15 दिन में 134 गिरफ्तार, टोंक में सबसे ज्यादा कार्रवाई
aapkarajasthan March 17, 2025 12:42 PM

टोंक न्यूज़ डेस्क,वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए 15 दिवसीय अभियान में टोंक पुलिस को काफी सफलता मिली है। एक से 15 मार्च तक चलाए गए अभियान में पुलिस ने 134 वांचित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें टोंक सर्किल में सबसे ज्यादा 38 स्थाई वारंटी पकड़े हैं। इसको लेकर अपराधियों में भय का माहौल है। कई अपराधी तो पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर घर छोड़ भाग छूटे हैं।

SP विकास सांगवान ने बताया कि अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए 134 अपराधियों में हत्या, लूट, चोरी जैसे गम्भीर प्रकृति के अपराधों में वांछित भी शामिल हैं। अभियान के दौरान 5 वर्ष से पुराने 4 स्थाई गिरफ्तारी वारंट से तलब आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। टोंक सर्किल के बाद सबसे ज्यादा कार्रवाई मालपुरा सर्किल में हुई। यहां 35 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर द्वितीय स्थान पर रहा। इसी तरह निवाई सर्किल में 25 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। थाना निवाई पुलिस ने 21 स्थाई वारंटियों की ओर गिरफ्तार किया गया।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.