अमेरिका में सरकारी कर्मचारियों पर संकट, ट्रंप और मस्क के फैसलों से मचा हड़कंप
Newsindialive Hindi March 17, 2025 08:42 PM

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में सबसे ज्यादा परेशान सरकारी कर्मचारी नजर आ रहे हैं। एक तरफ छंटनी तो दूसरी तरफ खर्चों में कटौती के नए-नए तरीकों ने सरकारी और अनुबंधित कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ट्रंप के सहयोगी एलन मस्क ने जब से डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का काम संभाला है, सरकारी दफ्तरों में हलचल मची हुई है।

वर्क फ्रॉम होम खत्म, लेकिन ऑफिस की हालत बदतर

अमेरिकी सरकार ने सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम छोड़कर ऑफिस आने का आदेश दे दिया है। कोविड-19 के बाद से लाखों कर्मचारी घर से काम कर रहे थे, लेकिन जब वे ऑफिस लौटे तो भयावह स्थिति का सामना करना पड़ा।

  • कई कार्यालयों में टॉइलेट पेपर तक नहीं थे।
  • दफ्तरों में कॉक्रोच और खटमलों का कब्जा हो चुका था।
  • कर्मचारियों के बैठने के लिए डेस्क और कुर्सियां तक नहीं थीं।
  • यहां तक कि नासा जैसे प्रतिष्ठित कार्यालय भी इन दिक्कतों से अछूते नहीं रहे।
छंटनी और कर्मचारियों का इस्तीफा

ट्रंप और मस्क के नए कार्यप्रणाली सुधारों के चलते कम से कम 1 लाख सरकारी कर्मचारियों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया और मुआवजा लेकर अलग हो गए। हालांकि, इसके बावजूद बड़े पैमाने पर छंटनी का खतरा अभी भी बना हुआ है।

ट्रंप ने वॉइस ऑफ अमेरिका (VOA) में भी बड़े पैमाने पर छंटनी कर कई चैनलों को बंद कर दिया। एलन मस्क का कहना है कि अमेरिका के खर्चे पर विदेशी प्रसारण करने से सिर्फ करदाताओं के पैसे की बर्बादी हो रही थी। नतीजतन, कई एडिटर्स को हटा दिया गया और कई चैनलों पर समाचारों की जगह संगीत प्रसारित किया जा रहा है।

ऑफिस लौटे तो मिला कॉक्रोचों का अड्डा

पिछले साल अगस्त में बजट रिपोर्ट के अनुसार 2 लाख से अधिक कर्मचारी घर से काम कर रहे थे, जबकि यह काम 11 लाख कर्मचारियों से लिया जा सकता था। इसी नीति के तहत कर्मचारियों को ऑफिस लौटने के लिए बाध्य किया गया।

  • वॉशिंगटन डी.सी. स्थित नासा मुख्यालय में जब कर्मचारी लौटे तो कॉक्रोचों और खटमलों से सामना हुआ।
  • कुर्सियों और डेस्क की भारी कमी के कारण कई कर्मचारियों को संदूकों पर बैठकर काम करना पड़ा।
  • टॉयलेट पेपर खत्म हो गए थे, जिससे शौचालयों की स्थिति बदहाल हो गई।
  • यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज के कर्मचारियों को भी अपनी डेस्क ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ी।
© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.