शाहीन अफरीदी ने फेंका महंगा ओवर. (फोटो- PTI)
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी20 श्रृंखला का दूसरा मैच बारिश के कारण 15-15 ओवर में खेला गया। यह मुकाबला डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में हुआ। इस मैच में शाहिद अफरीदी के दामाद शाहीन अफरीदी को बुरी तरह से पीटा गया। न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सिफर्ट ने उन्हें आड़े हाथों लिया और एक ही ओवर में कई छक्के जड़ दिए। शाहीन को पावरप्ले का अच्छा गेंदबाज माना जाता है, लेकिन इस मैच में उनकी गेंदबाजी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
शाहीन अफरीदी का महंगा ओवरशाहीन ने इस मैच की शुरुआत अच्छी की थी, पहले ओवर में उन्होंने मेडन फेंका। लेकिन जब उन्होंने अपना दूसरा ओवर फेंका, तो टिम सिफर्ट ने पहले ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद, उन्होंने दूसरी गेंद पर भी छक्का लगाया। शाहीन ने तीसरी गेंद पर रन नहीं दिए, लेकिन चौथी गेंद पर 2 रन आए। फिर, सिफर्ट ने ओवर की अंतिम दो गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर ओवर को महंगा बना दिया। इस ओवर में शाहीन ने कुल 26 रन खर्च किए।
शाहीन से पहले मोहम्मद अली के ओवर में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। फिन एलन ने मोहम्मद अली के ओवर में 3 छक्के लगाकर 18 रन बटोरे थे। इस प्रकार, न्यूजीलैंड ने पहले ओवर में कोई रन बनाने के बाद भी 3 ओवर में कुल 44 रन बना लिए। हालांकि, न्यूजीलैंड ने 66 रन पर टिम सिफर्ट का विकेट खो दिया। सिफर्ट ने 22 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
पाकिस्तान ने बनाए 135 रनन्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। सलमान आगा ने 28 गेंदों पर 46 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसके अलावा, शादाब खान ने 26 रनों का योगदान दिया। शाहीन अफरीदी ने भी नाबाद 22 रन बनाए।