PC: india
हिंदू धर्म में जब भी किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके पैरों के अंगूठे को धागे से बांधा जाता है। ऐसा कर के शरीर के मूलाधार चक्र को ब्लॉक किया जाता है, जिस से कि उस बॉडी में कोई आत्मा प्रवेश ना कर सके।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि मूलाधार चक्र जीवन ऊर्जा का केंद्र होता है, और जब किसी की मृत्यु हो जाता है तब भी एक्टिव रहता है। कई बार आत्मा इस बात को स्वीकार नहीं कर पाती है कि उसकी मृत्यु हो चुकी है और शरीर में बार बार घुसने की कोशिश करती है।
पैरों के अंगूठे बांधने से आत्मा शरीर में प्रवेश नहीं कर पाती है और शरीर में प्रवेश के उसके सारे द्वार बंद हो जाते हैं। इस से आत्मा को मोहमुक्त होने में मदद मिलती है।
अगर आत्मा शरीर में दोबारा प्रवेश कर ले, तो वो एक नकारात्मक ऊर्जा बन सकती है। इसके अलावा ऐसा करने से आत्मा भटकती भी नहीं है और अपने आगे के सफर के लिए तैयार हो जाती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक जानकारी के लिए है. Journal India इसकी पुष्टि नहीं करता।