Garud Puran: अगले जन्म में आप क्या बनेंगे? इन 8 बातों से चलेगा पता
JournalIndia Hindi March 18, 2025 10:42 PM

PC: Webdunia

शास्त्रों के अनुसार मनुष्य को अपने कर्मों के अनुसार ही स्वर्ग या नर्क में जगह मिलती है और उसके कर्म के अनुसार ही इस बात का फैसला होता है कि वह अपने अगले जन्म में क्या बनेगा।

गरुड़ पुराण के अनुसार जो लोग महिलाओं का शोषण करते हैं वह अगले जन्म में बेहद ही भयानक रोगों से ग्रस्त होते हैं।

गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा दूसरों को छल, कपट और धोखा देता है, उसे अगला जन्म उल्लू के रूप में मिलता है।

जो व्यक्ति लूटपाट करता गए साथ ही जानवरों को सता कर इनका शिकार करते हैं और उसी के माध्यम से परिवार का पालन-पोषण करता है उसे अगले जन्म में किसी कसाई के हाथों मौत की प्राप्ति होती है।

गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति अपने माता-पिता या भाई-बहन को सताता है उसकी अगले जन्म में जन्म लेने से पहले हीमृत्यु गर्भ में ही हो जाती है।

गुरु का अपमान करने वाले को नर्क जाना पड़ता है। ऐसा व्यक्ति अगले जन्म में जल रहित वन में ब्रह्मराक्षस बनकर पैदा होता है।

गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति किसी की झूटी गवाही देता है। वह अगले जन्म में अंधा बनकर पैदा होता है।

गरुड़ पुराण के अनुसार जो मरते वक्त भगवान राम का नाम लेता है उसकी मुक्ति का मार्ग खोल देते हैं।

जो मनुष्य स्त्री की हत्या, गर्भपात या गाय की हत्या करता है वह अगले जन्म में मूर्ख और कुबड़ा बनकर पैदा होता है.

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.