(महेंद्रगढ़ समाचार) महेंद्रगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता के निर्देश पर, उपमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एसडीजेएम गौरव खटाना के मार्गदर्शन में, मंगलवार को लेबर कॉलोनी में एक कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान न्याय रक्षक पूजा यादव, आधार मित्र विजय सिंह और मनोज यादव ने बच्चों के माता-पिता को बताया कि शिक्षा हमारे जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना हम जीवन में सफल नहीं हो सकते और देश की प्रगति शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार है, जो संविधान के 86वें संशोधन द्वारा सुनिश्चित किया गया है।
अधिवक्ता ने जानकारी दी कि सरकारी स्कूल सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे और स्कूलों का प्रबंधन स्कूल प्रबंध समितियों (एसएमसी) द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा, निजी स्कूलों को न्यूनतम 25 प्रतिशत बच्चों को बिना किसी शुल्क के नामांकित करने की आवश्यकता होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता और अन्य पहलुओं की निगरानी के लिए एक राष्ट्रीय आयोग का गठन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: