चंडीगढ़ से मौसम की जानकारी: हरियाणा में आज से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज से राज्य में बादल छाने की संभावना है। आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी होने से वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे 20 और 21 मार्च को हरियाणा के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कल हरियाणा के राजस्थान से सटे जिलों जैसे सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में हल्की बारिश हो सकती है। उल्लेखनीय है कि 13 मार्च को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब भी महसूस किया जा रहा है। उस दिन हरियाणा में तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि अब यह 30 से 31 डिग्री के बीच बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: