बड़ी खबर LIVE: सुनीता विलियम्स धरती पर सुरक्षित लौटीं, फ्लोरिडा के तट स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने किया लैंड
Navjivan Hindi March 19, 2025 03:42 PM
गुजरात: महेसाणा में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के पैतृक गांव झुलासन में सीपी गज्जर हाई स्कूल के छात्रों ने गरबा प्रदर्शन किया

गुजरात के महेसाणा में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के पैतृक गांव झुलासन में सीपी गज्जर हाई स्कूल के छात्रों ने पृथ्वी पर उनकी सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए गरबा प्रदर्शन किया।

महाराष्ट्र के नागपुर घटना में बजरंग दल और VHP पर FIR दर्ज होने पर सपा सांसद राम गोपाल यादव की प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र के नागपुर घटना में बजरंग दल और VHP पर FIR दर्ज होने पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "जो लोग दंगे कराएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। अगर ऐसा हुआ है तो सरकार निष्पक्ष काम कर रही है।"

महाराष्ट्र: 17 मार्च को भड़की हिंसा के बाद नागपुर के 10 पुलिस थाना क्षेत्रों में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी सुनीता विलियम्स धरती पर सुरक्षित लौटीं, फ्लोरिडा के तट स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने किया लैंड

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर करीब 9 महीने बाद धरती पर लौट आए हैं। फ्लोरिडा के तट पर भारतीय समय के अनुसार, तड़के लगभग 3:30 बजे स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में लैंड किया। लैंडिंग के साथ ही ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन का समापन हुआ। ये मिशन सिर्फ 8 दिनों के लिए था। लेकिन इसमें 9 महीने का वक्त लग गया। कैमरे में वो पल कैद हुआ जब समंदर में कैप्सूल की सफल लैंडिंग हुई।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.