चीन हमेशा अपने अनोखे और अजीब कारनामों के लिए जाना जाता है। चाहे वह खाने की बात हो, किसी परंपरा की या फिर तेज़ विकास की, चीन हमेशा चर्चा में रहता है। हाल ही में एक और अजीब व्यंजन की कहानी सामने आई है, जिस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह पूरी तरह सच है। आइए जानते हैं इस अनोखे व्यंजन के बारे में।
चीन के जेजियांग प्रांत में एक व्यंजन है जिसे वर्जिन ऐग कहा जाता है, और इसे बसंत के मौसम में बनाया जाता है। इस व्यंजन को स्थानीय भाषा में तौंगजी डैन कहा जाता है, और इसे ब्वॉय ऐग भी कहा जाता है।
इस व्यंजन के लिए वर्जिन लड़कों का पेशाब इकट्ठा करने के लिए स्कूलों में बाल्टियां रखी जाती हैं, जहां सभी लड़के पेशाब करते हैं। इस पेशाब को बड़े बर्तनों में इकट्ठा किया जाता है, और फिर उसमें अंडे डालकर धीमी आंच पर पूरे दिन पकाया जाता है। जब अंडे पेशाब में उबल जाते हैं, तो इन्हें तोड़कर खाया जाता है। चीन के लोग इस डिश का सेवन बड़े चाव से करते हैं और मानते हैं कि यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है।