pc: indianews
पूरी दुनिया में कंडोम का इस्तेमाल काफी अधिक बढ़ गया है। ये केवल यौन रोगों के फैलने से ही नहीं बचाता बल्कि अनचाहे गर्भ के खतरे को भी कम करता है। कई देशों में बढ़ती आबादी और यौन संचारित रोगों को देखते हुए सरकार भी सम्बन्ध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल करने की अपील करती है। कई देशों में कंडोम फ्री भी दिए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि किस देश में इसकी कीमत सबसे ज्यादा है?
सोना-चांदी से ज्यादा महंगे कंडोम
अनचाहे गर्भ को रोकने और सुरक्षित सेक्स के लिए कंडोम बेहद ही जरूरी है। यह आसानी से और कम कीमत पर भी उपलब्ध है। हालांकि, कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां कंडोम खरीदना आम लोगों की पहुंच में नहीं है। यहाँ कंडोम इतना महंगा मिलता है कि उसकी कीमत जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे।
आधी सैलरी कंडोम पर होती है खर्च
इस देश का नाम वेनेजुएला है। यहाँ के लोगों की आधी सैलरी तो मानो प्रोटेक्शन खरीदने में ही खर्च हो जाती है। इसके बावजूद यहां कंडोम खरीदने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। यहां कंडोम के एक पैकेट की कीमत 60 हजार तक है। क्योकिं वेनेजुएला में अबॉर्शन करवाना गैर क़ानूनी है और ऐसा करने पर सख्त सजा का प्रावधान है। ऐसे में लोग जेल जाने के बजाय अधिक कीमत पर कंडोम खरीदना पसंद करते हैं।
This news has been sourced and edited from indianews.in