UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Webdunia Hindi March 23, 2025 09:42 AM

Mathura Uttar Pradesh News : मथुरा के एक गांव में होली के दिन दलितों के एक समूह पर जबरन रंग लगाने के आरोप में करीब 42 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जैत थाना क्षेत्र के बाटी गांव में धुलेंडी (रंगोत्सव) के दिन उस समय झड़प हो गई जब ऊंची जाति के कुछ युवकों ने अनुसूचित जाति के लोगों पर जबरन रंग लगाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया तथा पथराव भी किया, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। मामले से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस की जांच जारी है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जैत थाना क्षेत्र के बाटी गांव में धुलेंडी (रंगोत्सव) के दिन उस समय झड़प हो गई जब ऊंची जाति के कुछ युवकों ने अनुसूचित जाति के लोगों पर जबरन रंग लगाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया तथा पथराव भी किया, जिसमें 12 लोग घायल हो गए।

ALSO READ:

इसके बाद पुलिस ने 32 दलितों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से नौ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को दलित समूहों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और मांग की कि दूसरे पक्ष के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए।

ALSO READ:

सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संदीप कुमार ने बताया कि बाटी गांव की एक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत 42 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि मामले से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस की जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.