शादी एक पवित्र बंधन है, जिसे सात जन्मों का संबंध माना जाता है। जब एक लड़का और लड़की विवाह के बंधन में बंधते हैं, तो वे अपने जीवन की नई यात्रा शुरू करते हैं। शादी के तुरंत बाद परिवार में बच्चों की किलकारी की उम्मीद होती है। लेकिन सोचिए, जब शादी के अगले दिन ही दुल्हन एक बच्चे को जन्म दे दे, तो स्थिति कैसी होगी। हाल ही में ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में सामने आया है।
यहां एक दुल्हन ने शादी के महज 24 घंटे बाद एक बच्ची को जन्म दिया, जिससे पूरा परिवार हैरान रह गया।
यह घटना उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र से है। दुल्हन ने शादी के एक दिन बाद ही बच्ची को जन्म दिया, जिससे दूल्हा और उसका परिवार चौंक गए। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस तक पहुंच गया। दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से मना कर दिया, जिसके बाद उसके मायके वाले उसे और बच्चे को अपने साथ ले गए।
जानकारी के अनुसार, दनकौर क्षेत्र के एक युवक की शादी सोमवार को बुलंदशहर की एक लड़की से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल आई, लेकिन मंगलवार की शाम उसे अचानक पेट में दर्द हुआ। परिवार ने उसे दनकौर के अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह 7 महीने की गर्भवती है। यह सुनकर दूल्हा और उसके परिवार के लोग हैरान रह गए।
दुल्हन के मायके वालों को इस घटना की सूचना दी गई, और वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। दूल्हा और उसके परिवार ने दुल्हन को अपने साथ रखने से मना कर दिया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। दूल्हे के परिवार ने दुल्हन और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
दूल्हे का आरोप है कि जब 5 महीने पहले रिश्ता तय हुआ था, तब उन्हें दुल्हन के गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। दुल्हन के परिवार ने यह बात छुपाई, जिसके कारण दूल्हा उसे रखने से मना कर दिया।