इंटरनेट डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच गुरूवार को मुकाबला हुआ, लेकिन मैच में सनराइजर्स को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पैट कमिंस ने बल्ले से जौहर दिखाया और शुरुआती तीन गेंदों पर गगनचुंबी छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले वह चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
पैट कमिंस जब बल्लेबाजी करने आए तब 17वां ओवर चल रहा था। गेंदबाज थे शार्दुल ठाकुर उन्होंने पहली ही गेंद को पॉइंट के ऊपर से उड़ा दिया। अगली गेंद ऑफसाइड पर फुल टॉस के रूप में मिली तो कमिंस ने फिर उसे छक्के में तब्दील कर दिया। इसके बाद कमिंस को तीसरी गेंद 18वें ओवर में खेलने को मिली। इस बार गेंदबाज थे आवेश खान। कमिंस ने फिर गेंद को हवाई रास्ता दिखाया और शुरुआती तीन गेंदों पर लगातार तीसरा छक्का जड़ने का करिश्मा कर दिखाया।
कमिंस से पहले आईपीएल के इतिहास में 3 बल्लेबाजों ने क्रीज पर आते ही लगातार तीन छक्के जड़ने का कारनामा कर चुके हैं। सबसे पहले ये कारनामा केकेआर के सुनील नरेन ने किया था। इसके बाद 2023 में हैदराबाद की तरफ से निकलस पूरन ने तीसरे बल्लेबाज थे चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी। अब इस लिस्ट में पैट कमिंस की एंट्री हुई है।
pc- espncricinfo.com