म्यांमार भूकंप वायरल वीडियो: म्यांमार और थाईलैंड में 7.2 से 7.7 तीव्रता के भूकंप ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। कई बहुमंजिला इमारतें ढह गईं। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।
म्यांमार में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं। जिसमें तबाही का भयावह दृश्य नजर आ रहा है। ढहती इमारतें और सड़कों पर दौड़ती लोगों की भीड़ का दृश्य दिल दहला देने वाला है।
भूकंप का केन्द्र म्यांमार के सागाइंग में बताया जा रहा है। भूकंप के झटकों के कारण म्यांमार के मांडले में इरावदी नदी पर बना एक पुल भी ढह गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप के पहले झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 थी, जबकि दूसरे झटके की तीव्रता 7.2 थी।
देश के विभिन्न हिस्सों से भूकंप की तबाही और उसके बाद की स्थिति के फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो म्यांमार और थाईलैंड दोनों से हैं। भूकंप की तीव्रता का अंदाजा उसमें ढहने वाली इमारतों को देखकर लगाया जा सकता है।
The post first appeared on .