ALSO READ:
बावनकुले ने ‘एक्स’ पर कहा, “भाजपा में ऐसा कोई नियम नहीं है कि मोदी को 75 वर्ष की उम्र के बाद राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, न ही ऐसा कोई निर्णय लिया गया है।” इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राउत के दावे को खारिज किया था। बावनकुले ने कहा कि भारतीय संविधान भी इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाता है।
ALSO READ:
उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व नेता अटलबिहारी वाजपेयी 79 वर्ष की आयु तक प्रधानमंत्री रहे, जबकि मोरारजी देसाई (83) और डॉ. मनमोहन सिंह (81) भी 75 वर्ष की आयु के बाद प्रधानमंत्री पद पर रहे। भाजपा के प्रति दुश्मनी की पट्टी आंखों पर बांधे राउत हालांकि यह भूल गए हैं।
बावनकुले ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में प्रधानमंत्री का कार्यकाल चुनावी जनादेश और जनता के समर्थन से तय होता है, न कि राउत जैसे व्यक्तियों से। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी का कार्यकाल इस देश की जनता तय करती है, संजय राउत या विपक्ष नहीं। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और “यह सपना उनके नेतृत्व में साकार होगा”।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को कहा था कि मोदी 2029 के बाद भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी का तीसरा कार्यकाल है और इस वर्ष सितंबर में वे 75 वर्ष के हो जाएंगे। भाषा Edited by: Sudhir Sharma