राम नवमी के पर्व पर आज दोपहर ठीक 12 बजे घंटा-घड़ियाल व नगाड़े की थापों के मध्य रामलला का सूर्य तिलक होगा।
रामनवमी पर आज रामलला का होगा सूर्यतिलकभगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में रामनवमी का पर्व रविवार को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला का लगातार दूसरे साल सूर्यतिलक होने जा रहा है। इसके लिए आईआईटी रुड़की, चेन्नई आदि के वैज्ञानिकों के अलावा विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने शनिवार को सूर्य तिलक का ट्रॉयल किया। श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया कि रविवार को रामनवमी में सूर्यदेव रामलला का अपनी किरण रश्मियों से खुद तिलक करेंगे।
झारखंड के गिरिडीह में रामनवमी समारोह के लिए जुलूस जारीवक्फ संशोधन विधेयक 2025 अब कानून बन गया है। दो दिनों की मैराथन बहस के बाद संसद के दोनों सदनों से पारित विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात मंजूरी दे दी।