
Latest News Today Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु में रामेश्वरम द्वीप को रेलमार्ग से जोड़ने वाले नए पंबन पुल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में नई रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई। देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल 'नए पंबन रेल पुल' को 550 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाया गया है। नए पंबन पुल का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा किया गया, जो रेलवे मंत्रालय के तहत काम करने वाला एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 को शनिवार को अपनी मंजूरी दे दी जिसे इसी सप्ताह संसद ने पारित किया था। जानिए पल-पल की खबरें...

देशभर में रामनवमी की धूम। चल रही है भव्य तैयारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोगों को रामनवमी की बधाई दी और कामना की कि यह अवसर सभी के जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए। प्रधानमंत्री आज तमिलनाडु में रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनवमी पर तमिलनाडु के रामेश्वरम जाएंगे। यहां वे अरब सागर पर बने नए पम्बन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज है। 2.08 किमी लंबा ब्रिज रामेश्वरम (पम्बन द्वीप) को भारत की मुख्य भूमि तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ता है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार से जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित एक अग्रिम चौकी का दौरा करेंगे और केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति एवं विकास पहलों की समीक्षा करेंगे। शाह रविवार शाम को जम्मू पहुंचेंगे और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों तथा पदाधिकारियों साथ एक बैठक में शामिल होंगे।

रामनवमी के मौके पर निकलने वाली शोभायात्राओं और रैलियों को लेकर पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों की पुलिस अलर्ट पर है। पश्चिम बंगाल में पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कोलकाता में कम से कम 60 यात्राएं निकाले जाने की संभावना है। किसी भी अप्रिय स्थिति को टालने के लिए झारखंड में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन की तैनाती के साथ वीडियो कैमरों से लैस सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर लोगों को बधाई दीं और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। राज्यपाल बोस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। श्रीराम हमें सही मार्ग दिखाएं और हमारा मार्गदर्शन करें।इंदौर में रामनवमी के पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार सुरक्षा के लिए शहर में 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स का प्रबंध किया गया है। पुलिस ड्रोन के माध्यम से छतों पर निगरानी रख रही है।पश्चिम बंगाल में रामनवमी का पर्व शोभायात्राओं और 'जय श्री राम' के नारों के साथ शुरू हो गया। इस दौरान लाखों श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े। रामनवमी पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सड़कों पर उत्सव का माहौल दिखाई दिया। भगवा रंग के झंडे, भक्ति संगीत और रामायण के दृश्यों को दर्शाती झांकियां उत्सव की भव्यता को बढ़ा रही हैं।

रामनगरी अयोध्या में आज दोपहर ठीक 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया। इस मौके का साक्षी बनने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं पर ड्रोन के जरिए सरयू के जल का छिड़काव किया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु में रामेश्वरम द्वीप को रेलमार्ग से जोड़ने वाले नए पंबन पुल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में नई रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई। देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल 'नए पंबन रेल पुल' को 550 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाया गया है। नए पंबन पुल का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा किया गया, जो रेलवे मंत्रालय के तहत काम करने वाला एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।भारतीय जनता पार्टी की नेता लॉकेट चटर्जी ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता के बाहरी इलाके न्यू टाउन से उनके नेतृत्व में निकाली गई वाली रामनवमी शोभायात्रा को पुलिस ने रोक दिया, जिसके कारण इसका मार्ग बदलना पड़ा। शहर के उत्तरी क्षेत्र केश्तोपुर के निकट शोभायात्रा को रोके जाने के बाद चटर्जी पुलिसकर्मियों के साथ बहस करती भी दिखीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रामनवमी के अवसर पर रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर रामेश्वरम आकर बहुत खुश हूं। सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है। पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु विकसित भारत या विकसित भारत की ओर बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मेरा मानना है कि तमिलनाडु की क्षमता का एहसास होने पर देश का समग्र विकास बेहतर होगा।