नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2025 – केंद्र सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल और डीजल पर 2-2 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा की है। यह नया टैक्स नियम मंगलवार से प्रभावी हो जाएगा। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में इसकी पुष्टि की गई है।
ग्लोबल लेवल पर ट्रेड टेंशन और मंदी की आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 63 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। ऐसे में सरकार ने घरेलू राजस्व को संतुलित रखने के लिए एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी का कदम उठाया है।
पेट्रोल: ₹94.72 प्रति लीटर
बेस प्राइस: ₹55.46
एक्साइज ड्यूटी: ₹19.90
VAT: ₹15.39
डीलर कमीशन व अन्य चार्ज: ₹3.77
डीजल: ₹87.62 प्रति लीटर
बेस प्राइस: ₹56.20
एक्साइज ड्यूटी: ₹15.80
VAT: ₹12.82
डीलर कमीशन व अन्य चार्ज: ₹2.58
सरकार ने दिसंबर 2024 में कच्चे तेल, जेट ईंधन (ATF), पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगे विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स को पूरी तरह से समाप्त कर दिया था। यह टैक्स पहली बार जुलाई 2022 में लागू किया गया था।
इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतें
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थिति
रिफाइनिंग और ट्रांसपोर्टेशन लागत
एक्साइज ड्यूटी और VAT