विराट कोहली रिकॉर्ड: कोहली ने रचा नया इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी
Newsindialive Hindi April 08, 2025 05:42 AM

विराट कोहली का नया रिकॉर्ड: आईपीएल 2025 का मैच नंबर 20 मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच खेला गया। विराट कोहली ने इस मैच में मैदान में उतरकर एक नया इतिहास रच दिया है।

 

कोहली ने टी20 करियर में 13,000 रन पूरे किए

इस मैच में विराट कोहली ने अपने टी20 करियर में 13 हजार रन पूरे किए। और ऐसा करने वाले वह दुनिया के 5वें खिलाड़ी बन गए। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, शोएब मलिक और कीरोन पोलार्ड ऐसा कर चुके हैं। कोहली ने यह रिकॉर्ड हासिल करने के लिए 386 मैचों में बल्लेबाजी की है।

टी20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

14562 क्रिस गेल (381)

13610 एलेक्स हेल्स (474)

13557 शोएब मलिक (489)

13537 किरोन पोलार्ड (594)

13001* विराट कोहली (386)

 

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): विल जैक्स, रयान रिकेलटन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

The post first appeared on .

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.