RCB ने 10 साल बाद वानखेड़े में मुंबई को हराकर रचा इतिहास
newzfatafat April 08, 2025 08:42 AM
RCB ने मुंबई को हराया

IPL 2025 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (MI vs RCB) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 221 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने लक्ष्य हासिल करने में असफल रही और मैच हार गई।

RCB ने 221 रन का स्कोर बनाया

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बैंगलुरु को बल्लेबाजी का मौका दिया। बैंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए। इस पारी में विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रन बनाए, जबकि रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में 64 रन का योगदान दिया। अंत में, जितेश शर्मा ने 19 गेंदों में 40 रन बनाए। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लिए, जबकि विग्नेश पुथुर ने एक विकेट लिया।

मुंबई इंडियंस का रन चेज फिर असफल

मुंबई इंडियंस को 222 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम दबाव में नजर आई।

इसे भी पढ़ें – 


© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.