कंबोडिया में सीएमजी के उत्कृष्ट फिल्म और टेलीविजन कार्यक्रमों का प्रदर्शन शुरू
Samachar Nama Hindi April 16, 2025 06:42 AM

बीजिंग, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की कंबोडिया की राजकीय यात्रा की पूर्व संध्या पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के उत्कृष्ट फिल्म और टेलीविजन कार्यक्रमों की प्रदर्शन और प्रसारण गतिविधि कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में शुरू हुई।

सीएमजी के चुने गए 7 उत्कृष्ट फिल्म और टेलीविजन कार्यक्रमों को कंबोडिया के मुख्यधारा मीडिया पर प्रसारित किए जाएंगे, जिनमें "शी चिनफिंग की सांस्कृतिक आत्मीयता", "गरीबी से बचना", "भविष्य की ओर चीन की दौड़" आदि शामिल हैं।

इस मौके पर, चाइना मीडिया ग्रुप के महानिदेशक शन हाईश्योंग और कंबोडियाई राष्ट्रीय टेलीविजन के निदेशक खेम वोती तथा कंबोडियाई अप्सरा टीवी के निदेशक क्वेय अतिया ने क्रमशः वीडियो भाषण दिया।

शन हाईश्योंग ने अपने वीडियो भाषण में कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कंबोडिया के साथ मिलकर नए युग में उच्च गुणवत्ता, उच्च स्तर और उच्च मानकों वाले साझे भविष्य वाले चीन-कंबोडिया समुदाय के निर्माण पर प्रकाश डाला था। दोनों देशों के नेताओं के ब्लूप्रिंट और मार्गदर्शन के तहत, नए युग में चीन-कंबोडिया संबंध एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। चाइना मीडिया ग्रुप और कंबोडियाई मीडिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह गतिविधि, चीन और कंबोडिया के बीच मानविकी आदान-प्रदान को घनिष्ठ करने और चीन-कंबोडिया मैत्री के जनमत आधार को मजबूत करने के लिए एक सकारात्मक कदम है।

शन हाईश्योंग ने यह भी कहा कि सीएमजी इस प्रदर्शन और प्रसारण कार्यक्रम को कंबोडियाई मीडिया के साथ व्यापक सहयोग करने, चीन और कंबोडिया के बीच मानविकी आदान-प्रदान को गहरा करने तथा चीन-कंबोडिया मीडिया के "मित्र मंडल" का सक्रिय रूप से विस्तार करने के अवसर के रूप में लेना चाहता है, ताकि दोनों देशों के बीच दृढ़ मित्रता के स्थिर और दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा देने, नए युग में चीन और कंबोडिया के लिए साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने और विश्व शांति, स्थिरता, समृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जा सकें।

वहीं, कंबोडियाई राष्ट्रीय टेलीविजन के निदेशक खेम वोती ने कहा कि कंबोडिया और चीन एशिया में घनिष्ठ पड़ोसी हैं। दोनों ही विकासशील देश हैं, जिनके बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का लंबा इतिहास है। लंबे समय से दोनों देश एक-दूसरे का समर्थन करते रहे हैं और राजनीति, अर्थव्यवस्था तथा संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में घनिष्ठ आदान-प्रदान बनाए रखा है।

उन्होंने यह भी कहा कि चीनी फिल्म और टेलीविजन कृतियां अपनी गहन सांस्कृतिक विरासत और उत्कृष्ट कलात्मक अभिव्यक्ति के कारण कंबोडियाई दर्शकों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हैं। इस बार कंबोडिया में सीएमजी के चयनित सात उत्कृष्ट फिल्म और टेलीविजन कार्यक्रमों के प्रसारण से कंबोडियाई दर्शकों को समकालीन चीन के विकास को अधिक गहराई से समझने का एक मूल्यवान अवसर मिलेगा। उनका मानना है कि इस गतिविधि के माध्यम से कंबोडियाई दर्शक चीनी संस्कृति के अद्वितीय आकर्षण को अधिक सहजता से महसूस कर सकेंगे।

उधर, कंबोडियाई अप्सरा टीवी के निदेशक क्वेय अतिया ने कहा कि कंबोडिया और चीन ने फिल्म और टेलीविजन के क्षेत्र में सहयोग में फलदायी परिणाम हासिल किए हैं। चाइना मीडिया ग्रुप के उत्कृष्ट फिल्म और टेलीविजन कार्यक्रम जिन्हें अप्सरा टीवी ने इस बार प्रसारित करने की योजना बनाई है, वे कंबोडियाई लोगों को समृद्ध परिप्रेक्ष्य से वास्तविक, त्रि-आयामी और व्यापक चीन दिखाएंगे और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देंगे। अप्सरा टीवी सीएमजी के साथ मिलकर एक सेतु और संपर्क की भूमिका निभाना चाहता है, ताकि कंबोडियाई और चीनी लोगों के बीच आदान-प्रदान और सांस्कृतिक प्रसार में अधिक से अधिक योगदान दिया जा सके।

बता दें कि चयनित इन सात कार्यक्रमों को क्रमशः कंबोडियाई राष्ट्रीय टीवी, कंबोडियाई अप्सरा टीवी आदि स्थानीय मुख्यधारा मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा, संबंधित गतिविधि जून के अंत तक चलेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.