जाने कैसे करें अपने किचन की साज सज्जा
sabkuchgyan April 17, 2025 01:26 AM

News Update (लाइफस्टाइल) :- हम सभी जानते है कि किचन एक ऐसी जगह है जहां हम खाना बनाते है पर इसकी साफ सफाई रखना और इसकी सजावट करना भी उतना ही जरूरी है। आज हम बात करने जा रहे है किचन की साज सज्जा के बारे में, की किस तरह से आप अपने किचन को और भी ज्यादा ख़ूबसूरत बना सकती है।

कुछ लोग किचन में पर्दे को लगते है। ऐसा बिल्कुल भी नही करना चाहिए। किचन में हमेशा पर्दे के नही जाली का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से किचन में हवा भी आती रहती है और आग लगने का खतरा भी नही होता है। किचन में एग्जॉस्ट फैन जरूर लगवाए। उससे घुटन नही होगी। वैसे भी आजकल ओपन किचन का फैशन है। किचन का सभी सामान हमेशा ठीक जगह पर रखना चाहिए। फैली हुई किचन ना तो देखने मे अच्छी लगती है और तो और फैली हुई किचन में काम ठीक तरह से हो पाता है।

किचन में गैस चूल्हे के पास की दीवार पर आप कोई प्लानर जरूर लगाएं जिसमे आप महीने के खत्म होते राशन के बारे में या फिर गैस की तारीख के बारे में भी लिख सकती है। किट हैं में जितने भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हो उन सभी को ठीक स्थान पर रखे जिससे उनका प्रयोग आसानी से किया जा सके।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.