पंजाब में यूट्यूबर के घर पर फेंका हथगोला, सेना का जवान गिरफ्तार
Webdunia Hindi April 17, 2025 10:42 PM

throwing a grenade at a YouTuber's house: जालंधर के एक यूट्यूबर (YouTuber's) के घर पर पिछले महीने हथगोला फेंकने की घटना के सिलसिले में सेना के एक जवान (army jawan) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के जवान सुखचरण सिंह को एक आरोपी को हथगोला फेंकने का ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यूट्यूबर रोजर संधू के आवास पर 15-16 मार्च की दरमियानी रात को एक हथगोला फेंका गया था हालांकि यह फटा नहीं था। ALSO READ:

जवान को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा : पुलिस ने कहा कि उसने मामले में जवान की भूमिका के बारे में सेना के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। पुलिस ने बताया कि जालंधर की एक अदालत ने सेना के जवान को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की जांच जारी है।ALSO READ:

घटना के बाद पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए यूट्यूबर के आवास पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। घटना के सिलसिले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.