Bihar: मकई के खेत में भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म, इससे भी नहीं भरा मन तो...
samacharjagat-hindi April 22, 2025 04:42 PM

इंटरनेट डेस्क। बिहार के कटिहार से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपकी नींद ही उड़ जाएगी। यहां कटिहार के आजमनगर प्रखंड के एक गांव में दुष्कर्म के बाद एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही सौतेली बहन की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में सौतेले भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि 6 मार्च को आजमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मकई खेत में एक नाबालिग लडक़ी की शव पड़ा होने की सूचना मिली। मृतका के परिजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कही गई थी।

पुलिस ने बताया कि 5 मार्च को बच्ची कचिया एवं बोरा लेकर मकई खेत में घास काटने के लिए गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश की। 6 मार्च की सुबह में मकई खेत में लडक़ी की लाश मिली। परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर कई संदिग्धों के बारे में पूछताछ करने पर सामने आया है कि अज्ञात बदमाश बारसोई रेलवे स्टेशन के पास छिपा हुआ है, जो ट्रेन से भागने की फिराक में है। यहां पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को यहां से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मृतका के सौतेला भाई गुलाम हुसैन उर्फ नैयर के रूप में की गई है। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूलते हुए कहा कि उसने 6 मार्च को मकई खेत में घास काटने के लिए आई लडक़ी के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद बाद उसने लडक़ी की हत्या कर दी।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.