पेट के इस हिस्से में तेज दर्द होने पर आपको हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
sabkuchgyan April 27, 2025 09:25 PM

News Update :- अनियमित खानपान की वजह से पेट दर्द होना आम बात हैं लेकिन बिना किसी कारण के पेट में दर्द होना गंभीर समस्या हो सकती हैं। इसे नजरअंदाज न करें वरना घातक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। अगर बिना किसी कारण वश पेट में दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह करें और इलाज करवाएं। पेट में दर्द अलग-अलग हिस्सों में हो सकता हैं जिसकी थोड़ी बहुत जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए। तो आइए जानते हैं।

 

1. पेट में बाईं तरफ दर्द होने पर आपको किडनी की समस्या हो सकती हैं। अगर आपको आए दिन पेट के बाईं तरफ दर्द महसूस होता हैं तो एक बार पथरी की जांच जरूर करवाएं। पथरी किडनी डेमेज हो सकती हैं जिसके कारण भी पेट दर्द हो सकता हैं।

2. पेट में दाईं तरफ दर्द होने पर आपको अपेंडिक्स यानी अपेंडिसाइटिस हो सकता हैं। अक्सर यह समस्या महिलाओं में होती हैं। ऐसा होने पर नजरअंदाज करना घातक हो सकता हैं। पेट के दाहिने हिस्से में बार-बार दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

3. पेट के बीच में दर्द होने पर अल्सर या गेस्ट्रिक की समस्या हो सकती हैं। जब पेट के बीच में असहनीय दर्द महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।

4. अगर आपको पेट के निचले हिस्से में दर्द रहता हैं तो यह ब्लैडर में इंफेक्शन होने के कारण हो सकता हैं। महिलाओं में मासिकधर्म के दौरान भी पेट के नीचले हिस्से में दर्द हो सकता हैं।

5. पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होने पर यह एसिडीटी या कब्ज की समस्या हो सकती हैं यह ज्यादा गंभीर नहीं होती हैं इसे एलोपैथी और आयुर्वेदिक औषधियों द्वारा ठीक किया जा सकता हैं।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.