Recipe- खरबूजे की खीर स्वाद में होती है बेहद ही लाजवाब, आप भी जरूर करें घर पर ट्राई
Varsha Saini May 08, 2025 04:05 PM

PC: lifeberrys

खरबूजा बहुत से लोगों को पसंद होता है और लोग इसका सेवन करना भी पसंद करते हैं लेकिन क्या आपने कभी खरबूजे की खीर खाई है? आज हम आपके लिए उसी की रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इसे आप कैसे बना सकते हैं?  

सामग्री

1 मीडियम आकार का छिला और कद्दूकस किया हुआ खरबूजा
1/2 कप चीनी
1 लीटर फुल क्रीम दूध
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
2-3 चम्मच बादाम और पिस्ता (बारीक कटे हुए)
8-10 केसर के धागे (1 चम्मच गरम दूध में भिगोए हुए)
1 चम्मच घी


विधि

- सबसे पहले खरबूजे को छील लें और इसके बाद इसे कद्दूकस कर ले। इसे आपको निचोड़ लेना है जिस से रस अच्छे से निकल जाए।
- इसके बाद एक पैन में घी गरम करके कद्दूकस किया हुआ खरबूजा डालें और इसे पांच से सात मिनट के लिए अच्छे से भून लें। 
- खरबुजे को भूनते समय इसकी नमी चली जानी चाहिए। 
- अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें। जब दूध उबल जाए तो आंच धीमी कर दें और धीमी आंच पर दूध को 20-25 मिनट पकाएं।
- आपको दूध को बीच बीच में हिलाते रहना है। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो भुना हुआ खरबूजा इसमें डाल दें और इसे 5-7 मिनट तक और  पकाएं।
- अब दूध में चीनी, इलायची पाउडर और भीगा हुआ केसर डालें। इसे 2-3 मिनट तक पकाएं।
- लास्ट में खीर में बारीक कटे बादाम और पिस्ता डालें। खीर बनकर तैयार है। 

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.