Joke 1:
शिक्षक: दुनिया में कुल देशों की संख्या कितनी है?
बस एक भारत है सर, राजू।
ठीक है, शिक्षक? तो, अमेरिका, फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका
इंग्लैंड, पाकिस्तान, जर्मनी और अन्य देश क्या हैं?
राजू: सर, वे सभी विदेशी हैं!
Joke 2:
संता :– कौन सी कास्ट ( जाति ) के लोग
अच्छे नागरिक होते हैं ?
बंता :– बनिए ……!
संता :– वो कैसे..?..
बंता :– हर जगह लिखा होता है,
देश के अच्छे नागरिक “बनिए” देशभक्त “बनिए”
Joke 3:
पत्नी आईसीयू में थी।
पति का रो-रोकर बुरा हाल था।
डॉक्टर बोला – हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर
वह कुछ बोल ही नहीं पा रही है। शायद कोमा में है।
अब तो सब कुछ भगवान के हाथ में है।
पति बोल उठा – सिर्फ 40 की ही तो है अभी…
तभी एक चमत्कार दिखा। दिल की धड़कन बढ़ने लगी,
पत्नी की ऊंगली हिली, होंठ हिले और आवाज आई-
36 की…!!
Joke 4:
एक बस में एक लड़का साथ खड़ी लड़की पर
जानबूझकर गिरने लगा तो लड़की गुस्से से बोली.
लड़की: क्या करते हो?
लड़का: जी सरकारी नौकरी!
लड़की: लड़कियां छेड़ना सरकारी नौकरी है?
लड़का: नहीं, यह तो मैं ओवर टाइम कर रहा हूं!
Joke 5:
रिंकी- जानू मेरा नंबर Apple कर लो
सोनू- क्या…?
रिंकी- मेरा नंबर Apple कर लो ना जल्दी
सोनू- अरे पर Apple तो सेब होता है…
रिंकी- जानू मैं भी तो ये ही कह रही हूं कि
मेरा नया नंबर सेब कर लो…