इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के एक सप्ताह के लिए स्थिगित होने के बाद और भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद जल्द ही आईपीएल-2025 शुरू होने की उम्मीद जग गई है। आईपीएल-2025 का बचा हुआ संस्करण शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ी खबर आई है।
जानकारी के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का कप्तान बदल सकता है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को चेन्नई के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी। इसी कारण से वह 13 मई को होने वाले मैच से भी बाहर रह सकते थे। रजत पाटीदार चोट से ठीक हुए हैं या नहीं, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
पाटीदार अगर बचे हुए संस्करण में आरसीबी की कप्तानी नहीं करते हैं तो एक बार फिर से विराट कोहली ये जिम्मेदारी निभा सकते हैं। विराट कोहली लंबे समय तक आरसीबी की कप्तानी कर चुके हैं। उनको कप्तानी का अनुभव भी है और सीनियर होने के नाते इसके दावेदार भी थे।
pc- parbhat khabar