क्या सच में AC में सोने से हड्डियां गलने लगती हैं? जानिए इसकी सच्चाई
Lifeberrys Hindi May 24, 2025 08:42 PM

गर्मियों की भीषण गर्मी और लगातार बहते पसीने से राहत पाने के लिए अधिकतर लोग एसी (AC) का सहारा लेते हैं। दिनभर की थकान के बाद ठंडी हवा में चैन की नींद लेना किसी सुकून से कम नहीं होता। लेकिन अक्सर यह सुनने को मिलता है कि "AC में ज्यादा सोने से हड्डियां गलने लगती हैं।" सवाल उठता है – क्या ये बात सच है या सिर्फ एक मिथक? आइए जानते हैं इस दावे के पीछे की वैज्ञानिक हकीकत और समझते हैं कि क्या AC वास्तव में शरीर और हड्डियों पर इतना बुरा असर डालता है।

सावधानी जरूरी

जो लोग नियमित रूप से AC का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इसका अधिक उपयोग शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह अधिक नुकसानदेह साबित हो सकता है।

वैज्ञानिक नजरिया क्या कहता है?

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो AC का इस्तेमाल सीधे हड्डियों को नहीं गलाता। लेकिन लंबे समय तक अत्यधिक ठंडे वातावरण में रहने से शरीर में कुछ जैविक परिवर्तन हो सकते हैं। शरीर का तापमान कम होने पर मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न और जकड़न की समस्या हो सकती है, जो विशेष रूप से बुजुर्गों और गठिया रोग से ग्रसित लोगों में देखने को मिलती है।

# AC का शरीर पर प्रभाव

1. ज्यादा ठंड में रहने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे हड्डियों की रक्षा क्षमता भी घट सकती है।

2. AC में समय बिताने वाले लोग अक्सर धूप से दूर रहते हैं, जिससे शरीर में विटामिन D की कमी हो सकती है – जो हड्डियों के लिए जरूरी है।

3. AC की हवा बहुत ड्राय (सूखी) होती है, जिससे त्वचा और जोड़ों में सूखापन हो सकता है।

# AC का सुरक्षित और संतुलित उपयोग कैसे करें?

1. AC का तापमान बहुत कम न रखें – 24 से 26 डिग्री सेल्सियस सबसे उचित है।

2. ठंडी हवा को सीधे शरीर पर न पड़ने दें।

3. कमरे में नमी बनाए रखें, ताकि त्वचा और जोड़ों में ड्रायनेस न हो।

4. दिन में कुछ समय धूप में बिताएं ताकि शरीर को प्राकृतिक विटामिन D मिल सके।

5. जोड़ों की नियमित तेल मालिश करें, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.