Assam: बाढ़ की स्थिति गंभीर, भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ा, करीब 6.5 लाख लोग प्रभावित
sabkuchgyan June 04, 2025 03:27 PM

Assam: बाढ़ की स्थिति गंभीर, भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ा, करीब 6.5 लाख लोग प्रभावित

  • ब्रह्मपुत्र सहित सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Assam flood Updates, (News), गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर बनी हुई है। लगातार हो बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर बढ़ गया और नतीजतन नए इलाकों में बाढ़ आ गई है।  अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मपुत्र सहित सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

राहत के नहीं आसार, भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

गुवाहाटी में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। धुबरी, दक्षिण सलमारा-मनकाचर, गोलपारा और कोकराझार में गरज के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है।

इन जिलों में 6 और लोगों की जान गई

अधिकारियों के अनुसार असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की 3 जून रात की एक रिपोर्ट के मुताबिक हैलाकांडी, श्रीभूमि, मोरीगांव, कछार, सोनितपुर और तिनसुकिया जिलों में छह और लोगों की जान चली गई। इसके बाद इस साल बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो गई है। अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ व भूस्खलन के कारण राज्य के 21 जिलों में लगभग 6.5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें : Assam Flood: राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.