Assam: बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, 4 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित
sabkuchgyan June 07, 2025 04:26 PM

Assam: बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, 4 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित

Assam flood situation, (News), गुवाहाटी: असम में नदियों का जलस्तर घटने के बाद बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। हालांकि राज्य के 18 जिलों में चार लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकांश जिलों में बारिश कम हुई है और कुछ में छिटपुट बारिश हुई है, जिससे प्रमुख नदियों का जलस्तर कम हुआ है।

गुवाहाटी के रूपनगर में भूस्खलन, एक व्यक्ति लापता

ब्रह्मपुत्र धुबरी, धर्मतुल के कोपिली, हैलाकांडी के कटाखल में बराक नदी और श्रीभूमि के कुशियारा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कामरूप (मेट्रो) जिले में एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। शनिवार को तड़के गुवाहाटी के रूपनगर इलाके में भूस्खलन हुआ और एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है।

16,558.59 हेक्टेयर फसली भूमि जलमग्न

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अब तक राज्य में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ ने 18 जिलों के 54 राजस्व क्षेत्रों के अंतर्गत 1,296 गांवों को प्रभावित किया है। 16,558.59 हेक्टेयर फसल भूमि अभी भी जलमग्न है। इसके अलावा लगभग तीन लाख जानवर भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

40 हजर से अधिक लोग विस्थापित

40 हजर से अधिक विस्थापित लोग 328 राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं, जबकि 1,19,001 प्रभावित लोगों को प्रभावित जिलों में स्थापित वितरण केंद्रों पर राहत प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें : Assam Flood: बाढ़ की स्थिति अभी गंभीर, सात लाख लोग प्रभावित, मृतक संख्या 19

  • टैग
  • इस पोस्ट के लिए कोई टैग नहीं मिला।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.