Corona Cases In India, (News), नई दिल्ली: देश में आज सुबह 8 बजे तक कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5,755 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दैनिक कोविड-19 बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। जनवरी 2025 से भारत में आज सुबह तक कोविड-19 के मामलों की संख्या 5,755 हुई है और महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 59 हो गई है।
सबसे ज्यादा बाल केरल में
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश भर में सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में 391 नए केस दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा केरल में हैं। राज्य में बीते 24 घंटों में 127 केस सामने आए। इसके बाद गुजरात में इस अवधि में 102 कोविड केस, दिल्ली में 73, महाराष्टÑ में 29, तमिलनाडु में 27, पश्चिम बंगाल में 26, छत्तीसगढ़ में 17 और आंध्र प्रदेश में 10 नए केस दर्ज किए गए हैं।
जनवरी से 5484 रोगी डिस्चार्ज किए
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी के मुताबिक जनवरी 2025 से डिस्चार्ज किए गए कुल रोगियों की संख्या 5,484 है, जिनमें से 760 आठ जून तक के हैं। केवल केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश, ने पिछले 24 घंटों में नए मामलों की रिपोर्ट नहीं की है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: देश में कोविड-19 के मामले 5755 हुए, अब तक 59 लोगों की मौत