रियल लाइफ ‘जिस्म’! पति की हत्या करने वाली Sonam Raghuvanshi जैसी चालबाज़ पत्नी का किरदार निभा चुकी है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस
sabkuchgyan June 10, 2025 05:25 PM

News, नई दिल्ली: Sonam Raghuvanshi: इंदौर की सोनम रघुवंशी इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वजह? वो एक नई-नवेली दुल्हन है जिस पर अपने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है। शादी को सिर्फ 9 दिन ही हुए थे कि शिलॉन्ग हनीमून ट्रिप पर राजा की लाश मिली और सोनम रहस्यमय तरीके से गायब हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम का किसी और शख्स से अफेयर था और उसी के साथ मिलकर उसने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। ये कहानी जितनी चौंकाने वाली है, उतनी ही बॉलीवुड फिल्म ‘जिस्म’ की याद दिलाने वाली भी।

सोनम रघुवंशी जैसा ही किरदार निभाया

साल 2003 में आई फिल्म ‘जिस्म’ में बिपाशा बसु ने सोनम रघुवंशी जैसा ही किरदार निभाया था। इस फिल्म में वो सोनिया खन्ना नाम की महिला बनी थीं, जो अपने पति से परेशान थी और एक वकील को अपने प्रेम-जाल में फंसा कर उसका इस्तेमाल करती है। मकसद था- पति की हत्या और उसकी दौलत पर कब्जा।

प्यार नहीं बल्कि एक खूनी प्लान

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु स्टारर इस फिल्म में कबीर लाल नाम का वकील एक अमीर महिला सोनिया के प्यार में पड़ जाता है। लेकिन वो नहीं जानता कि ये प्यार, प्यार नहीं बल्कि एक खूनी प्लान का हिस्सा है। फिल्म में भी अंत में सच्चाई सामने आती है, और कबीर खुद सोनिया से बदला लेता है।

सोनम रघुवंशी केस और ‘जिस्म’ की कहानी में जो समानता है, वो हैरान कर देने वाली है। रील और रियल लाइफ के इस मेल ने लोगों को चौंका दिया है। एक बार फिर साबित हो गया कि कभी-कभी हकीकत, फिल्मों से भी ज्यादा खतरनाक होती है।

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही Realme GT 7 ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.