CM भजनलाल का बड़ा फैसला! अब राजस्थान में नहीं दिखेंगे एक भी रेलवे फाटक, जानिए आदेश के पीछे क्या है वजह ?
aapkarajasthan June 14, 2025 10:42 PM

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि आधारभूत संरचना के विकास से प्रदेश के विकास को गति मिलती है। सरकार की प्राथमिकता भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यातायात को सरल और सुगम बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण सड़कों की व्यवस्था विकसित करना है। आरओबी-आरयूबी निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश को रेलवे फाटकों से पूरी तरह मुक्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरओबी-आरयूबी निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में लोक निर्माण विभाग की 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव, हर कस्बे को सड़क से जोड़ा जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि सड़कों के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों में तेजी लायी जाए तथा इन्हें मानसून से पूर्व पूर्ण करने के प्रयास किए जाएं। साथ ही उन्होंने वन विभाग सहित अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर संबंधित प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.